चौमू, 20 अगस्त 2025। चौमू कचौलिया रोड पर स्थित विधायक कांग्रेस कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, संचार क्रांति के जनक, आधुनिक भारत के शिल्पकार और युवा नेतृत्व के प्रतीक स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि
चौमू विधायक डॉ. शिखा मील बराला ने स्व. राजीव गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिकता के युग में प्रवेश दिलाया। इसके साथ ही, उन्होंने देश की युवा पीढ़ी को नई दिशा देने का काम किया।
राजीव गांधी का सपना था एक मजबूत, आत्मनिर्भर और आधुनिक भारत। आज, उस सपने को पूरा करना हर कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बन गई है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सहभागिता
इस खास मौके पर डॉ. शिखा मील बराला चौमू ब्लॉक के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, कांग्रेस के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। सभी ने स्व. राजीव गांधी के चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
संकल्प और संदेश कार्यक्रम
डॉ. शिखा मील बरालाका माहौल श्रद्धा, उत्साह और एकता से भरा हुआ था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का योगदान भारतीय राजनीति, विज्ञान और समाज के हर क्षेत्र में अमिट है। उनकी दूरदर्शिता ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
